BJP सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया नाकाम, कहा- आर्थिक विकास के मामले में पीएम हुए फेल

Tuesday, Apr 19, 2022 - 11:58 AM (IST)

नई दिल्ली: भाजपा के राज्य सभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नाकाम बताया। स्वामी ने कहा कि पीएम मोदी 8 साल के अपने कार्यकाल में देश के आर्थिक विकास के मामले में पूरी तरह फेल साबित हुए हैं। स्वामी ने कहा कि 2016 के बाद से विकास दर लगातार नीचे गिरी है।

 

 दरअसल, स्वामी ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि सत्ता के 8 वर्षों में हम देख रहे हैं कि मोदी आर्थिक विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में विफल रहे हैं। इसके विपरीत, 2016 के बाद से विकास दर में सालाना गिरावट आई है। राष्ट्रीय सुरक्षा बेहद कमजोर हुई है। मोदी चीन के बारे में अनजान हैं। स्थिति के ठीक होने की गुंजाइश है लेकिन क्या वह जानते हैं कि ये कैसे होगा?'

Anu Malhotra

Advertising