महाशिवरात्रि: PM मोदी-शाह ने दी देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Monday, Mar 04, 2019 - 10:58 AM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं। इसके साथ ही मोदी ने बताया कि वह सोमवार और मंगलवार को अहमदाबाद में रहेंगे।
 

पीएम ने कहा कि 04 मार्च 2019 अहमदाबाद के अछ्वुत लोगों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। इस दिन अहमदाबाद मेट्रो के पहले चरण का उद्घाटन होने जा रहा है। यह परियोजना अहमदाबाद के लोगों के ‘जीवन को आसान’ बनाएगी। प्रधानमंत्री अपने गृह राज्य की यात्रा के दौरान कई विकासात्मक परियोजनाओं का अद्घाटन करेंगे और कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।  

वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी देशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया कि सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं... हर हर महादेव। 


केंद्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल ने भी ट्वीट किया कि भगवान शिव की आराधना के पर्व महाशिवरात्री पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं, भगवान महादेव बढाएं, और अपनी पूरी शक्ति और सामर्थ्य से मानवता की सेवा करते रहें। 

vasudha

Advertising