PM मोदी ने BJP के लिए मांगा चंदा, लोग बोले- 15 लाख में से काट लो

Wednesday, Oct 24, 2018 - 04:49 PM (IST)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने एप के माध्यम से भाजपा को 1000 रुपए दान दिया और लोगों से पार्टी को चंदा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे पारदर्शिता का संदेश जाएगा और ‘राष्ट्र सेवा’ का पार्टी कार्यकर्त्ताओं का संकल्प दृढ़ होगा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘नरेंद्र मोदी एप के माध्यम से मैंने भाजपा को दान दिया। मैं आप सभी से इस एप के माध्यम से पार्टी को चंदा देने की अपील करते हूं। मोदी ने चंदा के लिए अपनी वेबसाइट पर एक लिंक भी पोस्ट किया।

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह एवं केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज सहित विभिन्न पार्टी नेताओं ने पारदर्शिता एवं सार्वजनिक जीवन में शुचिता को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत इसी प्रकार चंदा दिया। वहीं मोदी के ट्वीट पर कई लोगों ने बड़े दिलचस्प ट्वीट किए।

कईयों ने भाजपा के पक्ष में ट्वीट किए तो कईयों ने पार्टी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने राम मंदिर से लेकर नाले के पानी से चाय बनाने पर तंज कसा। एक यूजर ने कमेंट किया किया सर उन 15 लाख रुपयों में से काट लो जो हमारे खाते में आने वाले थे।

 

Seema Sharma

Advertising