सशक्तिकरण को लेकर बोले PM मोदी- भारतीय महिलाएं कई क्षेत्रों में बढ़ रह हैं आगे

Tuesday, Nov 28, 2017 - 08:19 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आठवें वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप भी हिस्सा ले रही हैं। इस सम्मेलन का थीम वीमेन फस्र्ट, प्रॉस्पेरिटी फॉर ऑल है यह तीन दिन तक चलेगा। उद्घाटन समारोह के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोशन में कहा कि इस समिट से भारत और अमेरिका के करीबी संबंधों का पता चलता है। उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया में यह समिट पहली बार हो रहा है।


उन्होंने कहा कि भारतीय महिलाएं कई क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं हमारी सरकार ने कारोबारी माहौल को सुधारने के लिए कई कदम उठाए हैं। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में उछाल आना हमारे प्रयासों का नतीजा है। हम आधार, विश्व का सबसे बड़ा डेटाबेस लेकर लाए हम 900 से ज्यादा स्कूलों में नवीनता और उद्यमता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए टिंकरिंग लैब खोल रहे हैं।


पीएम ने महिला सशक्तिकरण पर बात करते हुए कहा कि भारत में महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण कार्य कर रही हैं और आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे स्पेस से संबंधित कार्यक्रम भी महिला वैज्ञानिकों के योगदान से ही सफल हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि कल्पना चावला, सुनीता विलियम्स दोनों की भारतीय मूल की महिलाएं थी जिन्होंने अमेरिकी स्पेस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। मोदी ने कहा कि भारत के 4 में 3 सबसे पुराने कोर्ट में महिलाएं ही प्रमुख जज हैं। उन्होंने हैदराबाद की बात करते हुए कहा कि ये वही शहर है जहां से साइना नेहवाल, पीवी सिंधू और सानिया मिर्जा जैसी महिलाओं ने विश्व में अपनी धाक जमाई है।


हैदराबाद के इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस सम्मेलन में 150 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। लगभग 1500 विदेशी प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। ये सभी प्रमुख रूप से उभरते हुए उद्यमी, निवेशक और पर्यावरण प्रेमी हैं। आपको बता दें कि इवांका ट्रंप को पीएम नरेन्द्र मोदी ने आमंत्रित किया था, जब वे अमेरिका गए हुए थे। व्हाइट हाउस में मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार से भेंट की थी तभी इवांका ने भारत आने की इच्छा व्यक्त की थी।

Advertising