PM मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर स्मारक सिक्का किया जारी

Sunday, Jan 13, 2019 - 11:50 AM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह की 352वीं जयंती पर 350 रूपए का स्मारक सिक्का जारी किया। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद थे। पीएम ने अपने आवास पर स्मारक सिक्का जारी करने के बाद कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी को मेरा नमन।
  

पीएम मोदी बोले:-

  • गुरु गोबिंद सिंह अपनी शिक्षा और आदर्शों के चलते लोगों के लिए प्रेरणा के स्रोत रहे हैं।
  • गुरु गोविंद सिंह जी का सिक्का सैंकड़ो सालों से हमारे दिलों पर चल रहा है। उन्होंने खालसा पंथ के जरिए पूरे देश को जोड़ने की कोशिश की।
  • गुरु गोबिंद सिंह जी का काव्य भारतीय संस्कृति के ताने-बाने और हमारे जीवन की सरल अभिव्यक्ति है। जैसे उनका व्यक्तित्व बहुआयामी था वैसे ही उनका काव्य भी अनेक और विविध विषयों को अपने अंदर समाहित किये हुए है। 
  • भारत के पास जो संस्कृति और ज्ञान की विरासत है उसको दुनिया के चप्पे चप्पे तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। 
  • केंद्र सरकार के अथक प्रयासों से करतारपुर कॉरिडोर बनाने जा रहा है, अब गुरु नानक के मार्ग पर चलने वाला हर भारतीय दूरबीन के बजाए अपनी आँखों से गुरुद्वारा दरबार साहिब के दर्शन कर पायेगा। अगस्त 1947 में जो चूक जो गयी थी ये उसका प्रायश्चित है


बता दें कि मोदी 5 जनवरी 2017 को पटना में गुरू गोविंद सिंह की 350 वीं जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल हुए थे जिस दौरान उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह की समृति में एक डाक टिकट जारी किया था। उस समय उन्होंने कहा था कि गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ और पंजप्यारों के जरिये देश को एकता के सूत्र में बांधने का अनूठा प्रयास किया था। 

vasudha

Advertising