मोदी का मिशन नागालैंड, बोले-1800 करोड़ खर्च कर कोहिमा को बनाएंगे स्मार्ट सिटी

Thursday, Feb 22, 2018 - 03:43 PM (IST)

कोहिमा: प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी ने आज कहा कि नागालैंड की भाजपा-एनडीपीपी सरकार जनता के धन की बर्बादी करने वाले कारकों को रोकेगी और राज्य में सड़क संपर्क बढ़ाने पर काम करेगी। मोदी ने कहा कि विकास के लिए काम करने के लक्ष्य से नागालैंड को मजबूत और स्थिर सरकार की जरूरत है। राजधानी से करीब 360 किलोमीटर दूर ह्वेनसांग में चुनौवी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘पूर्वोत्तर के लिए मेरा दृष्टिकोण परिवहन के जरिए बदलाव का है।’’ उक्त जानकारी नगालैंड भाजपा ने ट्विटर अकाउंट पर दी है।

मोदी की रैली के Highlights

-4 वर्ष से भी कम समय में केंद्र ने राष्ट्रीय राजमार्गों में 500 किलोमीटर जोड़े हैं और नागालैंड की सड़कों पर 10,000 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करने की योजना बना रहे हैं।          

-‘‘हम सुनिश्चित करेंगे कि धन जनता तक पहुंचे।’’          

-तकनीक की मदद से, हम उन कमियों को दूर करेंगे जिनसे सरकार का पैसा बर्बाद हो रहा है।’’      

-किसी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि एक पूर्व प्रधानमंत्री ने कभी कहा था कि केन्द्र से भेजे जाने वाले एक रुपए में से गांवों को महज 15 पैसे मिलते हैं।

-दृढ़ता के साथ हमें इसे बदलने की जरूरत है।’’ राजग सरकार नागालैंड के सभी लोगों के लिए अधिकार सुनिश्चित करना चाहती है।          

-हमने सौभाग्य योजना शुरू की है जो सभी घरों को बिजली मुहैया कराएगी। अभी तक नागालैंड में 10 लाख से ज्यादा एलईडी बल्ब बांटे गए हैं, जिससे बिजली की खपत कम हुई है।’’          

-कोहिमा को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए केंद्र करीब 1,800 करोड़ रुपए खर्च करेगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 फरवरी को चुनाव होने हैं। भाजपा ने 20 सीटों पर जबकि गठबंधन सहयोगी एनडीपीपी ने 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

Advertising