''पेपर लीक माफियाओं को नहीं छोड़ा जाएगा'', परीक्षा संशोधन बिल पर PM मोदी का वीडियो संदेश
punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 10:59 PM (IST)
नेशनल डेस्कः पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से लाए गए लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहना की है। प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि यह नया कानून देश की परीक्षा प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अब और सख्त कार्रवाई की जा सकेगी।
Parliament passes a Bill that makes our examination system more robust! pic.twitter.com/OEvLKXoUaf
— Narendra Modi (@narendramodi) July 30, 2026
