म्यांमार के लिए रवाना हुए PM मोदी, इस वजह से अहम है यह दौरा
Tuesday, Sep 05, 2017 - 02:34 PM (IST)
श्यामेन: चीन में ब्रिक्स समिट और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय मुद्दे पर वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय म्यांमार के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम की यह यात्रा 7 सितंबर तक चलेगी। अपनी यात्रा के दौरान मोदी म्यांमार में राष्ट्रपति यू हटिन क्याव, आंग सान सू की समेत कई नेताओं से मुलाकात करेंगे। मौजूदा हालातों को देखते हुए म्यांमार भारत के लिए काफी अहम है। भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत उसका पहला पड़ाव म्यांमार ही है।
इसलिए अहम है मोदी की म्यांमार यात्रा
भारत के लिए म्यांमार को दक्षिण-पूर्वी एशिया का प्रवेश द्वार माना जाता है। चीन के लिए भी यह रणनीतिक अहमियत रखता है। ऐसे में भारत ही नहीं, बल्कि चीन भी यहां अपना दायरा बढ़ाने में जुटा हुआ है। म्यांमार चीन की वन बेल्ट वन रोड़ परियोजना का एक अहम पड़ाव है। दोनों देश चाहेंगे कि म्यांमार उनके साथ खड़ा हो।
PM @narendramodi leaving for Myanmar for a bilateral visit after attending the BRICS Summit in Xiamen, China. pic.twitter.com/kkPRP0lmUi
— PIB India (@PIB_India) September 5, 2017
रोहिंग्या मुस्लिमों पर अत्याचार
म्यांमार में लगातार रोहिंग्या मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचारों की खबरें हैं जिससे दुनिया का ध्यान उसने अपनी ओर आकर्षित किया है। आंकड़ों के मुताबिक अब तक करीब 400 रोहिंग्या मुस्लिम की हत्या हो चुकी है। वे बड़े पैमाने पर अपनी जान बचाने के लिए पहाड़ों और नदियों के रास्ते म्यांमार को पार कर बांग्लादेश के कुटुपालंग रिफ्यूजी कैंप की ओर पलायन कर रहे हैं। भारत समेत सयुंक्त राष्ट्र भी इस मामले पर अपनी नजर बनाए हुए है।