ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में भाग लेने के बाद पीएम मोदी स्वदेश रवाना

Thursday, Sep 05, 2019 - 07:51 PM (IST)

नेशनल डेस्कः रूस के दूरवर्ती पूर्वी इलाके का ‘‘सार्थक'' दौरा समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को स्वदेश रवाना हो गए। दौरे में उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर वार्ता की और ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लिया। रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दौरे के परिणाम से रूस और भारत और निकट आएंगे।

मोदी ने 36 घंटे का दौरा समाप्त करने के बाद ट्वीट किया, ‘‘धन्यवाद रूस। यह सफल दौरा रहा। इस दौरे के परिणाम से भारत और रूस और नजदीक आएंगे। स्वागत- सत्कार के लिए राष्ट्रपति पुतिन, सरकार और रूस के लोगों का आभार।'' मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने रूस के इस सुदूर पूर्वी इलाके का दौरा किया।

उन्होंने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वार्ता की जिस दौरान उन्होंने व्यापार एवं निवेश, तेल और गैस, परमाणु ऊर्जा, रक्षा, अंतरिक्ष और समुद्री संपर्क मार्ग में सहयोग और बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की।

दोनों पक्षों के बीच रक्षा, वायु और समुद्री संपर्क मार्ग, ऊर्जा, प्राकृतिक गैस, पेट्रोलियम और व्यापार सहित 15 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
 

Yaspal

Advertising