PM मोदी ने किया 14,500 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन, बोले ओडिशा जल्द बनेगा पेट्रोलियम हब

Monday, Dec 24, 2018 - 03:38 PM (IST)

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आईआईटी-भुवनेश्वर के नए परिसर का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने ओडिशा में 14,500 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इसके साथ ही ऊर्जा गंगा योजना के तहत पाइप लाइन कार्य की भी शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने IIT-भुवनेश्वर के नए परिसर के शुभारंभ के दौरान कहा कि इससे देश का भविष्य बेहतर होगा।

उन्होंने कहा कि ओडिशा में नेशनल हाईवे की लंबाई 10000 किलोमीटर तक करने का लक्ष्य है और इससे राज्य के उद्योगों को फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में 1200 किलोमीटर की पाइपलाइन लोगों की जरूरतों को पूरा करेगी। मोदी ने कहा कि ओडिशा पूर्वी भारत का पेट्रोलियम हब बनने जा रहा है। मोदी ने 1817 में ओडिशा में हुए पाइक विद्रोह की याद में सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया। उल्लेखनीय है कि लोकभा चुनाव 2019 से पहले पीएम मोदी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। हालांकि मोदी जनवरी 2019 में भी ओडिशा में दो दौरे करेंगे। भाजपा की इस बार ओडिशा की 21 सीटों पर नजर है।

Seema Sharma

Advertising