PM मोदी का 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन आज, 500 से ज्यादा जगहों पर सीधे जुड़ेंगे लोगों से

Sunday, Mar 31, 2019 - 10:21 AM (IST)

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान के तहत बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। रविवार को दिल्ली सहित देश भर में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। शुक्रवार को प्रेस कान्फ्रेंस में दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने बताया कि नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंस के जरिए देश भर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 

इस दौरान दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर पार्टी के उच्च नेताओं को कमान सौंपी गई है। शाम 5 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में भाजपा की ओर से हर तबके के लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। 

मनोज तिवारी की मानें तो इस कार्यक्रम में 1 करोड़ से ज्यादा लोगों की सहभागिता होगी। इसमें किसानों से लेकर डॉक्टर, वकील तक शामिल होंगे। उन्होंने ये भी बताया कि देश भर में करीब 500 जगहों पर पीएम मोदी को एकसाथ सुना जा सकेगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर मनोज तिवारी ने तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को लगने लगा है कि बिना प्रमाण के किसी को कुछ भी कह सकते हैं। 

Pardeep

Advertising