विदेशों में भी PM मोदी की धमक, अब तक मिले ये सर्वोच्च सम्मान

Monday, Aug 26, 2019 - 01:13 PM (IST)

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में ही नहीं विदेशों में भी काफी लोकप्रिय है और उनकी इमेज लोगों पर अलग ही झाप छोड़ती है। विदेशों में पीएम मोदी की लोकप्रियता कितनी है, इसका अंदाजा उनको मिलने वाले सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से लगाया जा सकता है। पीएम मोदी अब तक छह मुस्लिम देशों और रूस से सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे जा चुके हैं। हाल ही में पीएम मोदी को बहरीन सरकार ने अपने सर्वोच्चा सम्मान से नवाजा है।

पीएम मोदी को अभ तक मिलने वाले सम्मानों पर एक नजर
बहरीन

अवॉर्ड का नाम: द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां (King Hamad Order of the Renaissance)- 24 अगस्त, 2019
यह अवार्ड बहरीन का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है

​मालदीव
अवॉर्ड का नाम: ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंगाइश्ड रूल ऑफ इज्जुद्दीन (Order of the Distinguished Rule of Izzuddin)- 8 जून, 2019
यह मालदीव का विदेशी गणमान्य हस्तियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है

रूस
अवॉर्ड का नाम: ऑर्डर ऑफ सेंट ऐंड्रू (Order of St. Andrew)- 12 अप्रैल, 2019
यह रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

​संयुक्त अरब अमीरात
अवॉर्ड का नाम: ऑर्डर ऑफ जायेद (order of zayed)- 4 अप्रैल, 2019
यह संयुक्त अरब अमीरात का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

Seema Sharma

Advertising