PM मोदी ने पूर्व CJI ए एम अहमदी के निधन पर जताया शोक, साल 1994 में बने थे सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस

Friday, Mar 03, 2023 - 06:29 PM (IST)

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश अजीज मुशब्बर अहमदी के निधन पर शोक जताया तथा कहा कि उन्होंने न्यायपालिका को और अधिक प्रभावी बनाने में उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया। अहमदी का उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से बृहस्पतिवार को यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वह 90 वर्ष के थे।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारत के पूर्व चीफ जस्टिस ए एम अहमदी के निधन से दुखी हूं। उनका एक वकील और एक जज के रूप में प्रतिष्ठित करियर था। उन्होंने हमारी न्यायपालिका को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके परिवार के प्रति संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।'' जस्टिस अहमदी को दिसंबर, 1988 में न्यायाधीश के रूप में सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किया गया था और उन्होंने 25 अक्टूबर, 1994 को प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली थी।

Yaspal

Advertising