बूटा सिंह के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, राहुल गांधी बोले- देश ने एक सच्चा जनसेवक खो दिया

Saturday, Jan 02, 2021 - 01:42 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह ने नए साल के दूसरे दिन देश को अलविदा कह गए। उनका निधन देश के लिए गहरी क्षति माना जा रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश ने एक सच्चा जनसेवक और निष्ठावान नेता खो दिया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर शोक जताया। 

पीएम मोदी ने शिनवार को ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि केंद्रीय गृह मंत्री शोषितों और गरीबों के ​कल्याण के लिए एक अनुभवी नेता थे।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि सरदार बूटा सिंह जी के देहांत से देश ने एक सच्चा जनसेवक और निष्ठावान नेता खो दिया है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा और जनता की भलाई के लिए समर्पित कर दिया, जिसके लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा। इस मुश्किल समय में उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएँ।


केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लिखा कि पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री, सरदार बूटा सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। ईश्वर उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति
 

vasudha

Advertising