मिनीबस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 26 की मौ''त, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

punjabkesari.in Friday, Nov 13, 2026 - 10:41 PM (IST)

गुवाहाटीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को असम में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के पास हुए भीषण सड़क हादसे पर शोक जताया, जिसमें कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। मोदी ने एक मिनीबस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में मारे गए लोगों के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। 

प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "असम के गोलाघाट जिले में सड़क हादसे में लोगों की जान जाने से मुझे गहरा दुख हुआ है। दुख की इस घड़ी में मैं पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।" मोदी ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि काजीरंगा में सड़क हादसे में जानमाल के नुकसान से उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, "मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपनों को खो दिया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News