युंगाडा पहुंचे PM मोदी, प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में लेंगे भाग

Wednesday, Jul 25, 2018 - 05:37 AM (IST)

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से पांच दिवसीय अफ्रीका महाद्वीप के तीन देशों के दौरे पर हैं। वह पहले रंवाडा पहुंचे। यहां पीएम का स्वागत रंवाडा के राष्ट्रपति ने किया। पीएम के लिए रंवाडा में रेड कार्पेट पर स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां किगली में एक बिजनेस फोरम को संबोधित किया। इसके बाद वह मंगलवार को युगांडा पहुंचे। यहां उनका स्वागत राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में भाग लेंगे।



युगांडा के बाद प्रधानमंत्री मोगी दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में 10वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचेंगे। मोदी ब्रिक्स में चीन के राष्ट्रपति शी. जिनपिंग, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सीरिल रामाफोसा और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे।



प्रधानमंत्री की जिनपिंग से तीन महीने में तीसरी, पुतिन से दो महीने में दूसरी मुलाकात होगी। इससे पहले मोदी जिनपिंग से चीन के वुहान शहर में और इसके बाद शंघाई सहयोग संगठन के सम्मेलन में मिले थे। पुतिन से मई में रूस के सोच्चि में उनकी अनौपचारिक मुलाकात हुई थी। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में अंतराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।



इससे पहले बिजनस फोरम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, भारत आगे बढ़ रहा है और हमारा मंत्र है ‘सबका साथ, सबका विकास’। हम आगे बढ़ेंगे और उनकी मदद भी करेंगे जो हमारे साथ हैं। हम एक साथ चलेंगे।



यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला रंवाडा दौरा है। उन्होंने रंवाडा के राष्ट्रपति पॉल कामागे को सामाजिक योजना में मदद के तौर पर तोहफे में 200 गायें दी। इन गायों को वहीं से खरीदा  गया।
 

Yaspal

Advertising