महाराष्ट्र-गुजरात के स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, बोले-कामना है दोनों राज्य हमेशा तरक्की करें

Sunday, May 01, 2022 - 09:12 AM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र और गुजरात के स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को बधाई दी। उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों की समृद्धि और गुजरात की प्रगति जारी रहने की कामना भी की। मालूम हो कि साल 1960 में एक मई के दिन ही महाराष्ट्र और गुजरात अलग-अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आए थे। इससे पहले, दोनों राज्य बंबई प्रांत का हिस्सा थे। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘महाराष्ट्र दिवस पर राज्य के लोगों को बहुत सारी शुभकामनाएं।

 

राष्ट्र की प्रगति में इस राज्य ने अतुलनीय योगदान दिया है। महाराष्ट्र के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्टता का परिचय दिया है। मैं राज्य के लोगों की समृद्धि की कामना करता हूं। उन्होंने मराठी भाषा में भी लोगों को बधाई दी। एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा, ‘‘गुजरात के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को ढेर सारी शुभकामनाएं।

 

महात्मा गांधी, सरदार पटेल और अन्य महान लोगों की प्रेरणा से गुजरात के लोगों की उनकी विभिन्न उपलब्धियों के लिए सराहना की जाती है। आने वाले वर्षों में गुजरात की प्रगति जारी रहने की कामना करता हूं।'' अपने गृह राज्य के लोगों को प्रधानमंत्री ने गुजराती भाषा में भी बधाई दी।

Seema Sharma

Advertising