MP, छत्तीसगढ़ और हरियाणा आदि राज्यों के स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई

punjabkesari.in Sunday, Nov 01, 2020 - 08:59 AM (IST)

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ , हरियाणा , आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल के लोगों को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर बधाई दी है। मोदी ने इन राज्यों के लोगों के नाम अलग-अलग ट्वीट कर उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश के निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई। मध्य प्रदेश अनेक महत्वपूर्ण क्षेत्रों में शानदार प्रगति कर रहा है और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में जबरदस्त योगदान दे रहा है एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि प्राचीन काल से विभिन्न संस्कृतियों का केंद्र रहा यह प्रदेश उन्नति और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ता रहे।''

PunjabKesari

हरियाणा के लोगों को शुभकामानाएं देते हुए मोदी ने ट्वीट किया कि भारतीय इतिहास में अहम स्थान रखने वाले हरियाणा के सभी निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई। समृद्धि और प्रगति का प्रतीक यह प्रदेश उन्नति के नए-नए कीर्तिमान बनाता रहे।

PunjabKesari

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश का नाम परिश्रम और करूणा से जुड़ा है। आंध्र प्रदेश के लोगों ने अनेक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। राज्य के स्थापना दिवस पर वहां के लोगों को मेरी बधाई और उनकी विकास आकांक्षाओं के प्रति मेरी शुभकामनाएं।

PunjabKesari

केरल के लोगों को संबोधित ट्वीट में उन्होंने लिखा कि केरल के शानदार लोगों को केरल पिरावी दिवस की शुभकामनाएं। यहां के लोगों ने सदैव देश के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। केरल के प्राकृतिक सौन्दर्य के कारण यह दुनिया भर के लोगों के आकर्षण का केन्द्र है। केरल की निरंतर प्रगति की प्रार्थना करता हूं। बता दें कि केरल के स्थापना दिवस को केरल पिरावी दिवस के रूप में भी जाना जाता है।

PunjabKesari

कर्नाटक के स्थापना दिवस पर उन्होंने कहा कि कर्नाटक राज्योत्सव के मौके पर राज्य के भाईयों और बहनों को मेरी बधाई। लोगों की द्दढता और कौशल के बल पर यह राज्य प्रगति के नये आयाम हासिल कर रहा है। मैं कर्नाटक के लोगों की खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूूं। इन सभी राज्यों का गठन आज यानी एक नवम्बर को किया गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News