PM मोदी ने CRPF स्थापना दिवस पर दी बधाई, बोले- निस्‍वार्थ सेवा के लिए देश आपका आभारी

Tuesday, Jul 27, 2021 - 11:11 AM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे बड़े अर्ध सैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को उसके स्थापना दिवस पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि CRPF के सभी साहसी कर्मियों और उनके परिजनों को बल के स्थापना दिवस पर बधाई। CRPF को उसकी बहादुरी तथा पेशेवर अंदाज के लिए जाना जाता है। देश के सुरक्षा तंत्र में इस बल की महत्वपूर्ण भूमिका है। राष्ट्रीय एकता को अखंड बनाए रखने में इसका योगदान सराहनीय है।

 

CRPF केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करता है और इसकी मुख्य भूमिका राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेशों में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने में पुलिस की सहायता करना है। इसके अलावा यह बल आतंकवाद रोधी अभियानों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस बल की स्थापना 27 जुलाई 1939 को क्राउन प्रतिनिधि पुलिस के रूप में की गई थी। आजादी के बाद 28 दिसंबर 1949 को CRPF अधिनियम लागू होने पर इसे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का नाम दिया गया।

Seema Sharma

Advertising