87 साल के हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी, PM मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

Tuesday, Jan 05, 2021 - 10:03 AM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी के जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। डॉ जोशी आज 87 साल के हो गए। उनका जन्म 5 जनवरी 1934 को हुआ था। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि डॉ. एम एम जोशी जी को जन्मदिन की बधाई। वह देश के वरिष्ठतम और सम्मानीय नेताओं में से हैं। उन्होंने जीवनभर देश के विकास के लिए काम किया है। उनका मंत्री और सांसद के रूप में अनुकरणीय योगदान है। उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

 

डॉ. जोशी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री थे। साल 2014 के आम चुनाव मोदी के लिए वाराणसी की सीट छोड़ने वाले डॉ. जोशी वर्तमान में भाजपा के मार्गदर्शक मंडल में शामिल हैं।

Seema Sharma

Advertising