छत्तीगढ़ से चुनावी शंखनाद करेंगे पीएम मोदी (जानिए आज की बड़ी खबरें)

Friday, Nov 09, 2018 - 03:02 AM (IST)

नेशनल डेस्कः छत्तीगसढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए राज्य के सभी राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नक्सल प्रभावित बस्तर में चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिनों में पांच सभाएं कर पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे।

राहुल भी छत्तीसगढ दौरे पर आज
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शुक्रवार और शनिवार को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान गांधी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। राज्य में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी शुक्रवार को सुबह 11 बजे नियमित विमान से रायपुर पहुंचेंगे।



रक्षा मंत्री देंगी सेना को बड़ी सौगात
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ‘K. 9 वज्र और M 777 होवित्जर‘ तोपों सहित नई तोपों तथा उपकरणों को शामिल करने के लिए नासिक के देवलाली तोपखाना केंद्र में आज एक समारोह में शामिल होंगी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

फ्रांस दौरे पर उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति के शताब्दी समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए शुक्रवार को तीन दिवसीय पेरिस यात्रा पर जायेंगे। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।



देशभर में आज मनाई जाएगी भैय्या दूज-
आज देशभर में भैय्या दूज का त्यौहार मनाया जाएगा। भैय्या दूज की पूजा के लिए सुबह 9 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 26 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा।

 

खेल-

  • ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका- ओवल
  • पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड- अबूधाबी
  • नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC vs मुंबई सिटी FC
  • कार्डिफ सिटी vs ब्राइटन और होव एलियन
  • अटलेक्टो डे कोलकता  vs FC पुणे सिटी

  

Yaspal

Advertising