''जो 370 मिटाए हैं, वो टोक्यो आए हैं'' जापान में पीएम मोदी का लोगों ने इस तरह किया भव्य स्वागत- video

punjabkesari.in Monday, May 23, 2022 - 11:52 AM (IST)

टोक्यो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों जापान दौरे पर हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। जैसे ही पीएम मोदी टोक्यो के होटल  New Otani  में पहुंचे तो वहां पहले से मौजुद भारतीय प्रवासियों ने प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया । इस दौरान लोगों ने 'हर हर मोदी', 'मोदी मोदी', 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए।
 

बता दें कि पीएम मोदी दो दिवसीय टोक्यो यात्रा पर गए है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखकर भारतीय मूल के लोगों ने तिरंग झंडा लहराया इसके साथ ही लोगों के हाथ में बोर्ड भी देखे गए जिसमें लिखा था कि जो 370 मिटाए हैं, वो टोक्यो आए हैं। इसके अलावा होटल में पीएम मोदी कई बच्चे और उनके माता-पिता से भी मिले।  
 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की दो-दिवसीय यात्रा पर 24 मई को क्वाड नेताओं के एक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे, जो प्रभावशाली समूह के सदस्य देशों के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने तथा हिन्द-प्रशांत क्षेत्र से संबंधित घटनाक्रम पर चर्चा करने पर केंद्रित है।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News