अपने संदेश को लेकर ट्रोल हुए PM मोदी, लोगों ने जमकर लिए मजे

Wednesday, Mar 27, 2019 - 05:52 PM (IST)

नई दिल्ली(वसुधा शर्मा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक ट्वीट ने आज देश भर में हलचल मचा दी। उन्होंने बुधवार सुबह जैसे ही राष्ट्र के नाम अपने संदेश का ऐलान किया तो लोग उनका घोषणा का बेसब्री से इंतजार करने लगे। ऐसा तीसरी बार हुआ है जब पीएम ने राष्ट्र को इस तरह से संबोधित किया हो। उन्होंने अपने संदेश में अंतरिक्ष में भारत के बढ़ते कदम के बारे में जानकारी दी। भले ही मोदी के संदेश से लोगों को ज्यादा हैरानी न हुई हो लेकिन सोशल यूजर्स ने मजे लेने का कोई मौका नहीं छोड़ा। यूजर्स बोले -समझ तो कुछ नहीं आया, लेकिन सुनकर बहुत अच्छा लगा।यही नहीं लोग विपक्ष को भी घेरने से पीछे नहीं हटे । 

जानिए लोगों को क्यों रास नहीं आया 'मिशन शक्ति':- 

vasudha

Advertising