चुनाव प्रचार नहीं, किसानों से माफी मांगे PM: कांग्रेस

Saturday, Jul 21, 2018 - 07:39 PM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी आलोचना करते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्हें चुनाव प्रचार छोड़कर किसानों से माफी मांगने का अभियान चलाना चाहिए।

कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश में किसानों को गुमराह कर रहे हैं और नये-नये जुमले गढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री को उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के 20 हजार करोड़ रुपए का बकाया चीनी मिलों से दिलाना चाहिए। उन्होंने गन्ने में मूल्य में मामूली बढ़ोतरी करके किसानों का मजाक बनाया है।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि देश में किसानों की आत्महत्या के मामलों में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार को किसानों की कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 50 रैलियां करने का कार्यक्रम तैयार करने की जानकारी मीडिया में आयी है लेकिन श्री मोदी को किसानों से माफी मांगने का अभियान जरूरत है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का जहाज डूब रहा है और उसके कप्तान को कुछ नहीं सूझ रहा है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का कुनबा बिखर रहा है। श्री मोदी को जुमलाबाजी छोड़कर जनता की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।

Yaspal

Advertising