जम्मू कश्मीर भाजपा के नेता कुलदीप राज गुप्ता के निधन पर प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

Friday, Aug 19, 2022 - 11:02 AM (IST)

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के भाजपा नेता कुलदीप राज गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने अपना जीवन लोगों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया था।

गुप्ता का 87 वर्ष की आयु में बुधवार को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में निधन हो गया था।

मोदी ने ट्वीट किया, "जम्मू-कश्मीर के लोकप्रिय भाजपा नेता कुलदीप राज गुप्ता जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने अपना जीवन जन कल्याण के साथ-साथ समाज के सशक्तीकरण के लिए समर्पित कर दिया। ईश्वर शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों को संबल प्रदान करे। ओम शांति!"
 

Monika Jamwal

Advertising