विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ डिग्री कॉलेज में पौधारोपण अभियान

Friday, Jun 05, 2020 - 03:02 PM (IST)

साम्बा : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर आज जिले के सीमावर्ती कस्बे रामगढ़ के सरकारी डिग्री कॉलेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. (प्रो.) मीरू अबरोल इस मौके पर मुख्यातिथि थी जिन्होंने पौधा रोप कर कार्यक्रम की शुरूआत की। प्रो. सीमा शर्मा, प्रो. संदीप कुमार, डा. शमशेर लाल ने भी उनके साथ पौधारोपण अभियान में भाग लिया। 


    मुख्यातिथि प्रो. मीरू अबरोल ने पर्यावरण संरक्षण की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ भी लगाए तो पृथ्वी पर लाखों पेड़ लगेंगे जिससे प्रदूषण और वैश्विक उष्मीकरण में कमी आए। वर्तमान में कोविड संकट और हाल ही आए आंधी-तूफानोंं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर जीवन चक्र को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण को बचाना और भी अधिक जरूरी होगया है। कॉलेज के इको क्लब की कन्वीनर प्रो. रिशा कुमारी की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में स्टाफ सदस्य कुलदीप सिंह, मधु बाला, मोनिका वर्मा, राजिन्द्र कुमार भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 
 
 

Monika Jamwal

Advertising