कल से बंद हो जाएंगी पाक की मुंबई-कराची के बीच उड़ानें

Sunday, May 07, 2017 - 02:35 PM (IST)

इस्लामाबादः पाकिस्तान इंटरनैशनल एयरलाइंस (PIA) ने 8 मई को मुंबई-कराची के बीच उड़ानों को बंद करने की घोषणा की है। PIA से मिली जानकारी के अनुसार ये उड़ाने रद्द करने का फैसला भारत-पाक के बीच तनाव या यात्रियों की संख्या में कमी के चलते नहीं बल्कि विमान पट्टे की इस महीने अवधि समाप्त होने कारण लिया गया है।इससे पहले पाकिस्तान इंटरनैशनल एयरलाइंस की तरफ से 15 मई से मुंबई और कराची के बीच की उड़ान सेवा बंद करने की बात की थी।

गत सोमवार कश्मीर की कृष्णा घाटी में पाकिस्तानी सेना की ओर से 2 भारतीय जवानों के शव से बर्बरता किए जाने और LOC पर लगातार जारी गोलीबारी की घटना के बाद से भारत और पाक के बीच तनाव के चलते मुंबई से कराची जाने और आने वाले यात्रियों संख्या में भारी गिरावट आई है। दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के चलते यात्रियों को वीजा नहीं जारी किया जा रहा है।

इसके चलते एयरलाइंस को यात्री नहीं मिल रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस मुंबई-कराची के बीच की उड़ान सेवा बंद करने की योजना में है।भारत ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान को इसका माकूल जवाब देने की बात कही है। भारतीय सेना प्रमुख विपिन रावत ने भी पाकिस्तान को जवानों के शव से बर्बरता का जवाब देने का संकेत दिया है।भारत ने इस मुद्दे को लेकर पाकिस्तानी उच्चायुक्त को भी तलब कर चुका है।

 

Advertising