पीएचई वर्करों से एकजुटता बनाए रखने का आह्वान

Saturday, Jun 29, 2019 - 06:00 PM (IST)

कठुआ : गत सितंबर माह से लगातार अपनी मांगों को लेकर काम छोड़ों हड़ताल कर रहे पी.एच.ई. विभाग के हड़ताली कर्मियों की हड़ताल जारी है। शनिवार भी कर्मियों ने कामकाज ठप रखते हुए कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विभाग और राज्यपाल शासन विरोधी नारेबाजी करते हुए अपनी भड़ास निकाली। यूनियन के शिव नारायण सिंह, ने कहा कि उनके बच्चे भूखमरी के कगार पर हैं परिवार वालों का खर्च तक चलाना मुश्किल हो रहा है।

 

 करीब पांच साल से ज्यादा का बकाया वेतन जारी करने को लेकर विभाग व सरकार कोई नीति नहीं बना रहे सिर्फ आश्वासन पे आश्वासन दिया जा रहा है। सरकार की अनदेखी के कारण ने काफी परेशान हो चुके हैं। उन्होंने तमाम वर्करों से अपनी मांगों को लेकर जारी संघर्ष को सफल बनाने के लिए एकजुटता का आह्वान किया। ताकि भविष्य में संघर्ष को और तेज किया जा सके। 
 
 

Monika Jamwal

Advertising