साहब हमारी भी सुनो, क्यों मारने पर तुले हो : पीएचई कर्मी

punjabkesari.in Friday, May 03, 2019 - 06:34 PM (IST)

कठुआ : पी.एच.ई. विभाग के हड़ताली कर्मियों ने और ज्यादा देर तक सरकार की अनदेखी के विरोध में मरण व्रत पर जाने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को भी कार्यालय परिसर में वर्करों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी आवाज बुलंद की। वर्करों ने कहा कि पी.एच.ई. विभाग के कर्मी गत वर्ष के सितंबर माह से हड़ताल पर हैं। शांतिपूर्वक तरीके से वे संघर्ष जारी रखे हुए हैं। परंतु सरकार लगातार आनाकानी जारी रखे हुए है।

उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा हुई है परंतु वे बच्चों के आगे के दाखिले को लेकर वे परेशान हैं। वे राज्यपाल से मांग करते हैं कि उनकी मांगों पर गौर किया जाए। नहीं तो वर्कर आंदोलन तेज करते हुए मरण व्रत पर जाने को मजबूर हो जाएंगे जिसकी जिम्मेवारी विभाग की होगी। आपको बता दें कि गत सितंबर माह से लगातार हड़ताल कर रहे कर्मियों ने कठुआ के अलावा जम्मू में भी विरोध प्रदर्शन किया है। कर्मियों का आरोप है कि हर बार उन्हें सिवाय आश्वासनों के कुछ नहीं दिया है। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News