पीएचई कर्मियों की हड़ताल के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित , लोग  परेशान

Tuesday, May 21, 2019 - 07:09 PM (IST)

कठुआ : पी.एच.ई. कर्मियों की हड़ताल की असर आपूर्ति पर हो रहा है। जिसके विरोध मे ंलोग अब सामने  आना शुरू हो गए हैं। गत दिनों सहार इलाके के लोगों के बाद मंगलवार को लोगेट मोड़ इलाके के ग्रामीणों ने कार्यालय  परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर  रहे सतपाल चौधरी ने कहा कि पंद्रह  दिनों से  आपूर्ति नहीं  हो पा  रही है । गर्मी के मौसम में  लोगों की परेशानियां बढ़ रही  हैं लेकिन विभाग समाधान को  लेकर कोई कदम नहीं उठा रहा। उन्होंने कहा कि कर्मियों की भी हड़ताल है  जिसके कारण समस्या आ रही है लेकिन विभाग को समस्या का समाधान करने को कदम  उठाने चाहिए। यहां  उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात  की है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि कदम उठाए जाएंगे और  वे चेतावनी देते  हैं कि अगर जल्द समस्या का समाधान न किया गया तो वह  इसके विरोध में  आंदोलन  तेज  कर देंगे। 


वहीं, विभाग के कार्यालय  परिसर में वर्करों ने भी अपनी जारी हड़ताल के दौरान  नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।  यूनियन के शिव  नारायण  ने कहा कि पेयजल आपूर्ति  बाधित होने  से  लोग परेशान हैं लेकिन विभाग बावजूद  इसके उनकी मांगों पर ग ौर  नहीं कर रहा। उन्होंने चेतावनी  दी कि जब तक उनकी म ांगों पर गौर नहीं किया जाता, वे हड़ताल से  वापिस लौटने  वाले नहीं हैं। 
 

Monika Jamwal

Advertising