अपने हक के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं पीएचई वर्कर

Wednesday, May 22, 2019 - 05:35 PM (IST)

कठुआ : पी.एच.ई. विभाग के अस्थायी वर्करों की काम छोड़ों हड़ताल जारी है। कर्मियों ने बुधवार को भी कार्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए सरकार व विभागीय नीति की आलोचना की। वर्करों ने कहा कि सरकार की अनदेखी के चलते कर्मी आंदोलन को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि वर्कर इतने मजबूर हो गए हैं कि वे अब किसी भी हद में जा सकते हैं। वर्करों के घरों में खाने के लाले पड़ रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है लेकिन सरकार को इससे कोई लेना देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि विभाग का 90 प्रतिशत कार्य इन्हीं वर्करों पर निर्भर है जबकि जब उन्हें हक देने की बारी आती है तो आनाकानी कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि यह सब और ज्यादा देर तक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को उनकी मांगों को लेकर नीति बनाकर पूरा करना होगा नहीं तो वर्कर आंदोलन को और तेज करने को मजबूर हो जाएंगे।  

Monika Jamwal

Advertising