न जेब में पैसा और न पेट में आनाज पर फिर भी जारी है पीएचई कर्मियों का संघर्ष

Monday, Jul 01, 2019 - 07:02 PM (IST)

कठुआ : पी.एच.ई. विभाग के अस्थायी कर्मियों ने अपनी काम छोड़ों हड़ताल लगातार जारी है। सोमवार को भी कर्मियों ने अपने हितों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। यूनियन के शिव नारायण सिंह ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है। पिछले पांच साल से ज्यादा का बकाया वेतन सरकार को जारी करना होगा।  वेतन न मिलने के कारण उनकी परेशानियां उनके और उनके परिवाार के लोगों को झेलनी पड़ रही हैं। जिसके लिए पूरी तरह से रियासत का प्रशासन व विभाग जिम्मेवार है।

 

उन्होंने चेतावनी दी कि उनके सब्र का इम्तिहान न लिया जाए नहीं तो वे आंदोलन को और तेज करने कोि मजबूर हो जाएंगे। जिसकी जिम्मेवारी विभाग व रियासती प्रशासन की होगी। 
 
 

Monika Jamwal

Advertising