पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मियों  ने प्रदर्शन कर मांगा बकाया वेतन

Friday, Jun 07, 2019 - 07:38 PM (IST)

कठुआ : पी.एच.ई.म् विभाग के अस्थायी कर्मियों  ने अपने  हितों को लेकर शुक्रवार को भी  प्रदर्शन किया। कार्यालय परिसर में  प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने कह कि उनकी मांगों को  लेकर कोई प्रयास नुमाइंदों ने भी नहीं किए हैंं। प्रधानमंत्री बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार नारा  देते हैं लेकिन उनकी बेटियां, बच्चे आर्थिक स्थिति खराब होने के  कारण घरों में बैठे हैं। उनके हजारों परिवारों को परेशानियां आ रही हैं। करीब पांच  साल  से उन्हें वेतन नहीं मिल पाया है। ऐसे में उनकी  परेशानियिां बढ़  रही हैं। दो वक्त की रोटी तक खाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि राज्यपाल शासन में भी उन्हें सिवाय आश्वासनों के कुछ नहीं मिला है। ऐसे में वे अपपना आंदोलन और तेज करेंगे  जिसकी जिम्मेवारी विभाग की होगी। 
 

Monika Jamwal

Advertising