52 महीनों से नहीं मिला वेतन, रोटी को मोहताज पीएचई कर्मी

Saturday, Oct 06, 2018 - 03:48 PM (IST)

 कठुआ  : पिछले 52 माह का बकाया वेतन जारी करने सहित अन्य मांगों को लेकर पी.एच.ई. विभाग के अस्थायी कर्मियों की हड़ताल जारी है। शनिवार को भी वर्करों ने अपनी हड़ताल को जारी रखते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वर्करों ने चेतावनी भी दी कि अगर उनकी मांगों पर जल्द गौर न किया गया तो वह आंदोलन को और तेज करने को मजबूर हो जाएंगे। यूनियन के शिव नारायण सिंह ने कहा कि विभाग व सरकार दोनों की उनकी अनदेखी कर रहे हैं। अपनी जायज मांगों को लेकर वे संघर्ष कर रहे है लेकिन शर्मनाक है कि सरकार उनकी सुनने को तैयार ही नहीं है।

उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में घर का खर्च तक चलाना मुश्किल हो रहा है। उनके परिवार के लोग परेशान हैं। परंतु सरकार सुध लेने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को उनकी मांगों पर गौर करना होगा नहीं तो आंदोलन और तेज होगा। आपको बता दें कि कर्मियों की हड़ताल के चलते पेयजल आपूॢत भी प्रभावित हो रही है। लोगों ने भी सरकार से वर्करों की जायज मांगों पर गौर कर आपूर्ति को ट्रैक पर लाने की मांग की है। 
 
 

Monika Jamwal

Advertising