जलशक्ति विभाग के कर्मियों की हड़ताल बढ़ा रही लोगों की मुसीबतें

Wednesday, Oct 07, 2020 - 08:55 PM (IST)

कठुआ : जलशक्ति विभाग के कर्मियों की जारी हड़ताल से आम लोगों की परेशानियों में इजाफा हो रहा है। लगातार हड़ताल के कारण शहर सहित आसपास के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। हालांकि विभाग ने अस्थायी कर्मियों की हड़ताल के चलते स्थायी कर्मियों की तैनाती कर रखी है लेकिन स्टाफ की कमी के कारण पेयजल की आपूर्ति नियमित एवं पर्याप्त करना मुश्किल साबित हो रहा है। शहर के तारानगर, वार्ड नं.-14, 10 सहित शहर के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कई दिनों के बाद आपूर्ति अगर मिल भी रही है तो वो भी चंद मिनटों के लिए। स्थानीय निवासी राजेंद्र कुमार, तीर्थ राम आदि ने बताया कि हड़ताल के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं।

 

सरकार को चाहिए कि समस्याओं का समाधान करे और कर्मियों को काम पर लाए।  उधर, अन्य कई विभागों के अस्थायी कर्मी भी काम छोड़ों हड़ताल पर हैं। आल जम्मू कश्मीर कैज्यूल  लेबर यूनाइटेड फ्रंट ने अब 72 घंटों की हड़ताल मेें और इजाफा कर दिया है। जिसके चलते तमाम विभागों के कर्मियों से इस हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया है। हालांकि अन्य कई विभागों के कर्मियों के हड़ताल पर जाने से उनके कार्यालय संबंधी कामकाज प्रभावित हो रहा है लेकिन जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों की हड़ताल का असर आम लोगों पर भी पड़ रहा है। 
 

Monika Jamwal

Advertising