पुंछ के पी एच डी स्कॉलर की युवाओं से अपील, पत्थर छोड़ पेन पकड़ो

Monday, Jan 07, 2019 - 07:32 PM (IST)

पुंछ (धनुज शर्मा) : जम्मू विश्वविद्यालय से कानून विभाग में पीएचडी कर रहे पुंछ निवासी नितिन शर्मा ने लगातार दूसरी बार नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर पुंछ का मान बढ़ाया है। उन्होंने लॉ की नेट परीक्षा में दूसरी बार खुद की प्रतिभा साबित की। नितिन पुंछ के मोहल्ला पुरानी पुंछ के रहने वाले हैं। उन्होंने कश्मीर के युवाओं से पत्थर छोडक़र पेन पकडऩे की अपील की है। नितिन ने कहा कि पत्थर मारने से भविष्य नहीं बनेगा बल्कि पढ़ाई करने से ही सुनहरा भविष्य मिल सकता है।


 इस अवसर पर पंजाब केसरी से बात करते हुए नितिन शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों को दिया। वहीं उन्होंने कहा की मनुष्य को हमेशा हर कार्य को पूरी श्रद्धा एवं लगन से अंजाम देना चाहिए फिर चाहे कोई भी मंजिल हो उसपर आसानी से पहुंचा जा सकता है। नितिन शर्मा ने कहा की मेरा देश ही मेरे लिए सब कुछ है और मै हमेशा देश सेवा के लिए कार्य करना चाहता हूँ और मै समय निकालकर महिला एवं बच्चो के अधिकारों के लिए भी कार्य करता हूँ और लोगो के चेहरों पर ख़ुशी देखना मेरे लिए सबसे बड़ा तोहफा होता है।


 

Monika Jamwal

Advertising