व्यक्ति ने पी.जी.आई. में तोड़ा दम, मृतक की नहीं हो पाई पहचान

Saturday, Nov 19, 2016 - 09:34 PM (IST)

चंडीगढ़, (राणा) : सैक्टर-29/30 के डिवाइडिंग रोड पर 2 दिन पहले बाइक सवार की टक्कर लगने से घायल हुए व्यक्ति ने ने पी.जी.आई. में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पहले बाइक चालक नयागांव निवासी विवेक के खिलाफ धारा-279 , 337 के तहत केस दर्ज किया था और अब घायल की मौत के बाद अब चालक के खिलाफ धारा-304ए भी जोड़ दी है। वहीं पुलिस अभी तक मृतक की पहचान नहीं कर पाई है।

इंडस्ट्रीयल एरिया थाना प्रभारी दविंद्र के अनुसार मृतक मध्यवर्गी परिवार से संबंधित लगता है और मृतक के पास से ऐसा कोई भी कागज नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान हो सके। जानकारी के अनुसार गत वीरवार बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे राहगीर को टक्कर मार दी थी। टक्कर के बाद राहगीर बेहोश होकर सड़क पर गिर गया था वहीं बाइक सवार को भी चोटें पहुंची थी।

मौके पर मौजूद रामदरबार निवासी अजय कुमार ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी और साथ ही पुलिस के पहुंचने पर घायलों को पी.सी.आर. की जिप्सी में बैठाया। पी.सी.आर.ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सैक्टर- 32 के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां घायल की हालत को देखते हुए उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया था।

Advertising