पी.जी.आई. ने कर्मचारियों की सैलरी में से काटा दिवाली बोनस

Monday, Nov 21, 2016 - 10:46 PM (IST)

चंडीगढ़, (रवि): पी.जी.आई. प्रशासन ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे एम.आर.टी कर्मचारियों को दिवाली पर 7 हजार रुपए का बोनस तो दिया लेकिन प्रशासन ने सभी कर्मियों की अगली सैलरी में से ही बोनस काट भी लिया। सरकार की गाइडलाइन्स के मुताबिक 21 हजार रुपए तक की सैलरी वालों को 7 हजार रुपए इस दिवाली पर बोनस दिया जाना था जो इस दिवाली दिया भी गया लेकिन अस्पताल प्रशासन ने वहीं बोनस कर्मियों की सैलरी में से वापिस भी ले लिया। वहीं प्रशासन ठेकेदार का नाम लेकर इससे पल्ला झाड़ रहा है।

करीब 150 एम.आर.टी. कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन को इस बारे में लिखित में शिकायत भी दी है। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर डा. महेश देवनानी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ मना कर दिया कि वह इस बारे में कुछ नहीं बोल सकते। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Advertising