रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से बढ़ रहे है पेट्रोल-डीज़ल के दामों पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने खोली पोल, कहा- यह झूठ है

Wednesday, Mar 30, 2022 - 01:26 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  पेट्रोल-डीज़ल के दामों में हो रही बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर है। इस बीच  कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि 8 दिन में 7 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ रहे हैं। 
 

चुनाव से पहले इन्होंने 130 दिन के लिए 5 रुपये कम किए थे, अब उसकी भरपाई कर रहे हैं। लोगों को कह रहे हैं कि रूस-यूक्रेन लड़ाई की वजह से ऐसा हो रहा है, वहां से हम 1% से भी कम कच्चा तेल आयात करते हैं।
 

वहीं कांग्रेस नेता ने कहा कि ईंधन की कीमतें कम करना चुनाव जीतने के लिए उनकी चुनावी रणनीति थी। अब वे रूस-यूक्रेन संकट की आड़ में कीमतों में वृद्धि करके क्षतिपूर्ति कर रहे हैं। यह झूठ है। कल, 31 मार्च, हमलोग विजय चौक पर विरोध करेंगे। 

Anu Malhotra

Advertising