मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर  वसूले करोड़ों, जनता के हाथ फिर भी खाली: प्रियंका गांधी

Friday, Jun 11, 2021 - 03:06 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने  आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान पेट्रोल एवं डीजल पर 2.74 लाख करोड़ रुपये के कर वसूले, लेकिन जनता को कुछ नहीं मिला।


ट्वीट कर सरकार पर बोला हमला 
प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा कि  महामारी के दौरान मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर कर वसूले : पूरे 2.74 लाख करोड़ रुपये। इस पैसे से पूरे भारत को टीका (67000 करोड़ रुपये), 718 जिलों में ऑक्सीजन संयंत्र, 29 राज्यों में एम्स की स्थापना और 25 करोड़ गरीबों को छह - छह हजार रूपये की मदद मिल सकती थी। मगर मिला कुछ भी नहीं।’’

देश भर में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी 
गौरतलब है कि कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ शुक्रवार को देश भर में पेट्रोल पंपों के निकट सांकेतिक प्रदर्शन किया। पार्टी का कहना है कि इस दौरान कोराना संबंधी दिशानिर्देशों का पालन भी किया गया।

vasudha

Advertising