7 रुपए तक सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल

punjabkesari.in Saturday, Nov 03, 2018 - 08:31 AM (IST)

नई दिल्लीः पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में बीते 16 दिनों से कटौती जारी है। इन दिनों में पेट्रोल की कीमत में करीब 4.67 और डीज़ल में करीब 1.61 रुपए प्रति लीटर की कमी आई है। आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में और गिरावट आ सकती है। इसका कारण यह है कि बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है।

PunjabKesari

बाज़ार के जानकारों का मानना है कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का दौर जारी रहेगा, जिसके साथ पेट्रोल-डीज़ल की कीमत में 7 रुपए तक की कमी हो सकती है। इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में तेज़ी आने साथ डॉलर का खर्चा कम हो रहा है, जिससे राहत मिलने की संभावनाएं बढ़ रही हैं। इस के अलावा, ईरान पर अमेरिकी पाबंदियों को देखते हुए सऊदी अरब ने कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ा दिया है। इसी से क्रूड ऑयल की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है।

PunjabKesari

इस लिए सस्ते होंगे पेट्रोल-डीज़ल
केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार, बीते कुछ दिनों में कच्चे तेल के उत्पादन में विस्तार हुआ है, जबकि मांग में कमी आई है। इसके साथ कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट हो रही है। अजय केडिया के अनुसार, 3 अक्टूबर को कच्चा तेल जहां 86.74 डॉलर प्रति बैरल चल रहा था, जो आज कम होकर 72.79 पर आ गया है। आने वाले दिनों में कच्चा तेल 70 डालर प्रति बैरल के आस-पास हो सकता है। ऐसे में, एक महीने में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में 6 से 7 रुपए तक की कमी आ सकती है।

PunjabKesari

1 रुपए की छूट वापस ले सकती हैं कंपनियां
कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट कारण पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में भी कमी हो रही है। पेट्रोल की कीमतों में पिछले 16 दिनों से रोज़ गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में, संभावना जताई जा रही है कि सरकार तेल कंपनियां से एक रुपए की छूट वापस लेने को कह सकती है। उल्लेखनीय है कि पेट्रोल-डीज़ल की आसमान छूती कीमतों पर नकेल लगाने के लिए केंद्र सरकार ने 4 अक्टूबर को 1.50 रुपए प्रति लीटर की कटौती करने का ऐलान किया था। साथ ही, तेल कंपनियों को प्रति लीटर 1 रुपए की कटौती करने का आदेश दिया गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News