पेप्सी फैक्टरी के कर्मी सहित 8 लोग कोरोना पाजिटिव

Saturday, Jul 04, 2020 - 12:34 PM (IST)

साम्बा : साम्बा जिले में 8 और नए कोरोना पाजिटिव मामले पाए गए। इन नए मामलों के आने के साथ ही जिले में संक्रमितोंं का आंकड़ा 158 पहुंच गया है। शुक्रवार को पाजिटिव पाए गए सभी लोग पहले से ही कवारंटीन सेंटरों में रखे गए थे। आज आई लैब की टेस्ट रिपोर्ट्स के बाद ठंडी खुई में कवारंटीन किया गया विजयपुर के छन्नी (स्वांखा मोड़) का रहने वाला एक युवक भी पॉजिटिव पाया गया। यह युवक बड़ी-ब्राहमणा की एक कोल्ड ड्रिंक्स बनाने वाली बहुराष्ट्रीय कर्मी मेें काम करता है। गत दिनों इस फैक्टरी में कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद इसमें उत्पादन  फिलहाल बंद करवा दिया गया है और संपर्क में आए तमाम कामगारों को कवारंटीन किया गया है और इनके सेंपल भी लिए गए हैं। 


    आज इस फैक्टरी के पाजिटिव पाए गए इस युवक बड़ी-ब्राहमणा के इएसआई अस्पताल में भेज दिया गया है। इसके अलावा बाहरी राज्यों से आए सात अन्य लोगों को भी आज रिपोर्ट आने के बाद पाजिटिव पाया गया। इसके अलावा बड़ी-ब्राहमणा का भी एक युवक पाजिटिव पाया गया है जबकि जम्मू के दो लोग व दिल्ली, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल के भी एक-एक व्यति को पाजिटिव पाया गया है। 
    वहीं गत दिवस विजयपुर के वार्ड-8 में कोरोना पाजिटिव पाई गई महिला के दो परिजनों के भी आज ठंडी खुई में सेपंल लिए गए। इसके अलावा इसके संपर्क में 5 अन्य लोगों को भी एतिहात के तौर पर घरों में ही कवारंटीन किया गया है। संक्रमित पाई गई महिला के घर के आसपास कंटीली तार लगा कर फिलहाल वार्ड के लोगों को बेवजह बाहर आने से मना किया गया है। इसके अलावा विभाग के अनुसार आज 5 और संक्रमित रिकवर हो गए जिन्हें घर भेज दिया गया है। जिले में अब एक्टिव मामलों की संख्या 44 रह गई है। 
 

Monika Jamwal

Advertising