खराब मौसम की वजह से भारत में लोगों का काम हो रहा प्रभावित

Monday, Feb 07, 2022 - 03:13 PM (IST)

नेशनल डेस्क: खराब मौसम की वजह से काफी लोग इन दिनों बीमार पढ़ रहे हैं। मौसम में हो रहे लगातार बदलाव की वजह से भारत में रोजाना लोगों के कई घंटे बरबाद हो रहे हैं। अगर मौसम खराब रहता है तो 14 वर्किंग दिनों में प्रति व्यक्ति 12 घंटे खराब हो जाते हैं। नेचर जनरल में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में मौसम में हो रहे परिवर्तन की वजह से तीस फीसदी काम का घाटा हो रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में यह नुकसान बढ़ भी सकता है। सेंटर फॉर साइंस एंड इंवायरनमेंट के विवेक चट्टोपध्याय के मुताबिक, मौसम परिवर्तन और प्रदूषण आपकी उत्पादकता को प्रभावित करता है, क्योंकि अगर आप सेहतमंद नहीं होंगे तो कार्यक्षेत्र में बेहतर नहीं कर पाएंगे।

Hitesh

Advertising