निगम में शामिल नए एरिया के लोगों को भरना होगा प्रॉपर्टी टैक्स

Wednesday, Nov 23, 2016 - 12:16 PM (IST)

मोहाली (राणा) : वर्ष 2017 फरवरी में नगर निगम में शामिल नए एरिया के लोगों से प्रॉपर्टी टैक्स वूसला जाएगा।  जिसके लिए निगम की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए सरकार की तरफ से मंजूरी मिल गई है। हालांकि निगम ने निगम में शामिल गांवों से टैक्स न वसूलने की तैयारी की थी। इस संबंधी प्रस्ताव बनाकर भी सरकार को भेजा था। लेकिन निकाय विभाग ने प्रस्ताव पर रोक लगा दी थी। साथ ही उसे दोबारा निगम को भेज दिया था। जानकारी के मुताबिक निगम के पुराने एरिया के लोग पहले ही प्रॉपर्टी टैक्स भर रहे है। लेकिन जब निगम द्वारा वार्डबंदी की थी, तो उसमें काफी एरिया नया जोड़ा गया था। इसमें कई सेक्टर और सोहाना, कुंभड़ा व मटौर गांव शामिल है। इसके बाद निगम ने उक्त गांवों का विकास शुरू किया था। उस समय में तय हुआ था कि जब उक्त एरिया से बस जाएंगे। तब से उक्त इलाकों में प्रॉपर्टी टैक्स बसूला जाएगा। वहीं, निगम अधिकारियों से पता चला है कि उक्त प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली की तैयारी की है। इसके लिए निगम द्वारा पहले ही सर्वे किया जा चुका है। 

 

बिल्डिंग्स पर लोगों का ऐतराज
जानकारी के अनुसार नगर निगम में जो सेक्टर शामिल किए गए हैं। उनमें पुडा द्वारा निर्धारित बिल्डिंग बायलॉज चलते है। जबकि गांवों के लिए निगम ने नए बिल्डिंग बायलॉज तैयार किए थे। इस संबंधी हालांकि लोगों द्वारा एतराज किया गया था। लेकिन कुछ समय पहले निगम की तरफ से इस संबंधी लोगों को नोटिस भी भेजे गए थे। वहीं निगम में शामिल किए गए गिनम द्वारा लोगों को सारी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। इसके अलावा अति आधुनिक एल.ई.डी. लाइट्स लगाई जा रही है। वहीं, साफ सफाई काम भी करवाया जा रहा है। सफाई के काम की निगम अधिकारियों द्वारा मॉनीटरिंग की जा रही है।


Advertising