जम्मू-कश्मीरः शहर के व्यस्त इलाके में विस्फोट से थर्रा उठे लोग, तीन की मौत 20 से ज्यादा घायल

Monday, Mar 14, 2022 - 08:16 PM (IST)

नेशनल डेस्कः जम्मू के रेजीडेंसी रोड इलाके में रहस्यमय विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह विस्फोट कबाड़ी की दुकान में हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मौके से साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।

रेजीडेंसी रोड पर सोमवार शाम को तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज से इलाका थर्रा उठा।  शहर के व्यस्त इलाके में विस्फोट की घटना से अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

Yaspal

Advertising