लोगों ने कंधे पर उठाकर पूरे मकान को दूसरी जगह कर दिया शिफ्ट, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान

Thursday, Dec 01, 2022 - 02:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक घर शिफ्ट का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। घर शिफ्ट से मतलब घर बदलना नहीं बल्कि घर को एक जगह से उठाकर दूसरी जगह रखने से है। जी हां कुछ लोगों ने 7 फीट ऊंचे एक घर को अपने कंधे पर उठाकर दूसरी जगह रख दिया। वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'गुड न्यूज मूवमेंट' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। घर को शिफ्ट करने के पीछे की जो वजह बताई गई है वह काफी दिलचस्प है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Good News Movement (@goodnews_movement)

जानिए पूरा मामला

वीडियो में कुछ लोग एक कच्चे घर को उठाकर दूसरी जगह शिफ्ट करते नजर आ रहे हैं। दरअसल इस घर में एक बुजुर्ग शख्स अकेले रहता था। मामला फ़िलिपींस के ज़ाम्बोआंगा डेल नॉर्टे का है। यूजर ने इंस्टा पर एक झोपड़ीनुमा घर को उठाकर दूसरी जगह शिफ्ट करने का वीडियो अपलोड किया गया। सात फीट ऊंचे इस घर को कुछ लोग बांस-बल्ली के सहारे कंधे पर उठाकर शिफ्ट करते दिख रहे हैं। इस झोपड़ी में बुजुर्ग शख्स अकेले रहता है और उसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था। बुजुर्ग की पत्नी की मौत हो चुकी थी। परिवार के बाकी सदस्य कुछ दूर दूसरे घर में रहते थे, उनके बेटे और पोते-पोतियां भी दूसरी जगह रहते थे।

 

बुजुर्ग के परिजन अक्सर उनसे कहते थे कि वो उनके नजदीक शिफ्ट हो जाएं मगर वहां कोई घर खाली नहीं था। ऐसे में स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग के घर को ही उठाकर उनके परिवार के लोगों के पास ही शिफ्ट कर दिया। इस काम को करीब दो दर्जन लोगों ने मिलकर संभव किया। लोगों नेलकड़ी की बल्लियों पर पूरा का पूरा घर टिकाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया। वहीं लोग बुजुर्ग के पड़ोसियों की काफी तारीफ कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि पड़ोसियों ने बुजुर्ग की मदद कर मिसाल पेश की।

Seema Sharma

Advertising