अफगानिस्तान से भारत लौट रहे लोगों को पोलियो टीका लगेगा : मंडाविया

Monday, Aug 23, 2021 - 12:10 PM (IST)

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को कहा कि भारत ने अफगानिस्तान से लौट रहे लोगों को एहतियाती उपाय के तहत पोलियो रोधी टीका नि:शुल्क लगाने का फैसला किया है। मंत्री ने ट्विटर पर एक तस्वीर भी सांझा की है, जिसमें युद्धग्रस्त देश से लौटे लोगों को दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टीका लगवाते हुए देखा जा सकता है।

 

दुनिया में अफगानिस्तान और पाकिस्तान ही ऐसे दो देश हैं जहां पोलियो अब भी ‘एन्डेमिक’ (किसी विशेष स्थान या व्यक्ति वर्ग में नियमित रूप से पाया जाने वाला रोग) है। पाकिस्तान व अफगानिस्तान में पोलियो का अभी पूरी तरह उन्मूलन नहीं हुआ है।

Seema Sharma

Advertising