राशन कार्ड को आधार से लिंक करने की ढीली प्रणाली से लोग  परेशान, सचिवालय परिसर में किया प्रदर्शन

Monday, Jul 22, 2019 - 05:43 PM (IST)

कठुआ : राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने को लेकर सी.ए.पी.डी. विभाग की जारी प्रक्रिया को लेकर लोगों ने रोष जताया है। जसरोटा, राजबाग के लोगों ने सचिवालय परिसर में सोमवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे सरपंच  सुदर्शन कुमार  ने कहा कि सी.ए.पी.डी. विभाग आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक कर रहा है। पिछले दो-दो माह से विभाग द्वारा लोगों को परेशान किया जा रहा है। कोई न कोई बहाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड भी एक तरह से जरूरी दस्तावेज है जो विभिन्न औपचारिकताओं के लिए काम आता है। परंतु विभाग की लचर कार्यप्रणाली के कारण उन्हें परेशान होना पड़ रहा है।

 

उन्होंने कहा कि गरीब वर्ग को न तो राशन मिल रहा है और न ही राशन कार्ड। पेंशन को लेकर भी उन्हेें परेशान किया जा रहा है। वहीं, समाज सेवी घनिश्याम शर्मा ने कहा कि राशन कार्ड को लेकर लोगों को परेशान होना पडृ़ रहा है। गरीब महिलाएं परेशान हैं। राशन कार्ड, पेंशन को लेकर वे परेशान हो रहे हैं। पिछले कई सालों से लोगों की समस्याएं बढ़ रही हैं लेकिन समस्या के समाधान को लेकर न तो विभाग और न ही कोई गंभीर है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि प्रशासन इस दिशा में कदम उठाए और लोगों की समस्याओं के समाधान को कदम उठाए।
 
 

Monika Jamwal

Advertising