त्राल ग्रेनेड हमला: सुरक्षाबलों की कार्रवाई के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन

Thursday, Sep 21, 2017 - 04:58 PM (IST)

श्रीनगर: सैंकडों लोगों ने उप जिला अस्पताल त्राल के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमले के बाद नागरिकों पर कार्रवाई और कथित फायरिंग के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस और सी.आर.पी.एफ. के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सुरक्षाबलों ने नागरिकों पर फायरिंग की। हालांकि, पुलिस ने सुरक्षाबलों द्वारा की गई कार्रवाई से इंकार कर दिया।
एस.पी. अवंतिपुरा मोहम्मद जाहिद ने कहा कि न तो पैलेट और न ही गोलियों का इस्तेमाल किया गया। ग्रेनेड विस्फोट की वजह से पीडित घायल हो गए। तीन नागरिकों की मौत जबकि सात सी.आर.पी.एफ. कर्मियों सहित 31 लोग घायल हो गए।

 

Advertising