सड़कों पर निकले लोगों ने सोशल डिसटेंसिंग का नहीं रखा ख्याल, दो पहिया वाहन वालों ने बढ़ाई मुसीबत

Thursday, Apr 02, 2020 - 12:24 PM (IST)

जम्मू (अंदोत्रा): 21 दिन के लाकडाउन का आठवां दिन पुलिस तथा सुरक्षा बलों के जवानों के लिए काफी जद्दोजहद भरा रहा। नवरात्र पर नदी में साख प्रवाहित करने वालों को रोकने में पुलिस तथा सुरक्षा बलों के जवानों को थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इनमें अधिकतर संख्या महिलाओं को थी। वहीं, बुधवार को लाकडाउन के आठवें दिन शहर में नाकाबंदी आैर जवानों की तैनाती जस की तस रही। हाईवे को शहर की सड़कों से जोड़ने वाले सभी इलाकों में भी बुधवार को हालात आैर परिस्थितियों में कोई बदलाव नहीं था। कुछ लोग जरूरी कारणों से सड़कों पर निकले तो उन्हें जवानों द्वारा नाके पार कर आगे बढ़ने की इजाजत दे दी गई। पर बिना वजह सड़कों पर उतरे लोगों को पुलिस तथा केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों द्वारा नाके पार करने की इजाजत नहीं दी गई। 

सड़कों पर हुई को पिछले कुछ दिनों के मुकाबले अधिक संख्या में लोग पैदल व वाहनों में सवार होकर सड़कों पर निकले थे। कुछ आपात  एवं आवश्यक कारणों से घरों से निकले थे। पर अधिकतर लोगों का कारण धार्मिक रीति को निभाने का था। लोगों का कहना था कि वो नवरात्र में मंदिरों में नहीं गए। परिस्थितियों को समझते हुए वे लोग घरों से नहीं निकल रहे। पर साख को नदी में प्रवाहित करने के सिवाय उनके पास इसका कोई विकल्प नहीं है। लिहाजा, उन्हें सिर्फ उतने ही समय ते लिए तवी तक जाने की इजाजत दी जाए, जितने में वो साख प्रवाहित कर लौट कर आ सकें। हालांकि, सुरक्षा बलों ने लोगों को नाके फार करने की इजाजत नहीं दी गई।

नाकाबंदी के दौरान पुलिसकर्मियों तथा केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों द्वारा वाहनों की तलाशी भी ली गई।  पुलिस तथा सुरक्षा बलों के जवानों द्वारा डोगरा चौक, बिक्रम चौक तथा तवी नदी के चौथे पुल पर विशेष नाके लगाकर लोगों को रोकने की कोशिश की पर इसके बावजूद कुछ लोग तवी में साख प्रवाहित करकेे ही माने। पर इस दौरान लोगों द्वारा सोशल डिसटेंसिंग का ख्याल रखा गया। गौरतलब है कि शहर के अलग-अलग इलाकों में लोगों को दुकानों से किराना तथा दवाई की खरीदारी करते देखा गया। इस दौरान भी अधिकतर मामलों में लोगों द्वारा सोशल डिसटेंसिंग का ख्याल रखा गया। बुुधवार को सड़कों पर जम्मू मेें बीते कुछ दिनों के मुकाबले अधिक संख्या में लोग सड़कों पर निकल आए थे। इसके चलते पुलिस नाकों पर विशेषकर दो पहिया वाहन चालकों की वजह से लाकडाउन में सोशल डिसटेंसिंग पर अमल नहीं हो सका। 

Monika Jamwal

Advertising